पांच घंटे तक गायब रही भमोरा क्षेत्र की बिजली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीभमोरा। बुधवार की रात आंवला से आ रही 33 केवी मेन लाइन का एक तार टूट गया जिस कारण से भमोरा और बल्लिया क्षेत्र की बिजली पांच घंटे तक गायब रही।

भमोरा। बुधवार रात आंवला से आ रही 33 केवी मेन लाइन का एक तार टूट गया जिस कारण से भमोरा और बल्लिया क्षेत्र की बिजली पांच घंटे तक गायब रही। बुधवार की रात 12 बजे आंवला की ओर से आ रही 33 केवी मेन लाइन पर रामनगला की ओर एक तार टूट गया है। जिससे 10 जगह लाइन बाधित हो गई। जेई विजय प्रताप कर्मचारियों को लेकर लाइन पर काम कराने पहुंच गए। फाल्ट तलाश करते रामनगला पहुंचे कर्मचारियों ने मोबाइल से रोशनी कर काफी मेहनत के बाद लाइन मरम्मत कर सुबह साढे पांच बजे बिजली चालू की। तब तक भमोरा क्षेत्र के 41 गांवों के ग्रामीण, बच्चें गर्मी से बेहाल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


