Bareily News: गीला बांस 33 हजार की लाइन में टच हुआ, राज मिस्त्री की मौत
Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। निर्माणाधीन मकान में पाड़ बांधते समय गीला बांस बिजली की 33 हजार की हाईटेंशन की लाइन से टकराकर दूसरी मंजिल से गिर गया जिससे राजमिस्त्

Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। निर्माणाधीन मकान में पाड़ बांधते समय गीला बांस बिजली की 33 हजार की हाईटेंशन की लाइन से टकरा गया। बांस में उतरे करंट से राजमस्त्री को झटका लगा और वो दूसरी मंजिल में जा गिरे। घटना में राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार सुबह दस बजे की बताई जा रही है। मोहल्ला मोहम्मदपुर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद हसन पुत्र अकबर धोबी तालाब पावर हाउस के सामने एक निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य के लिए पाड़ बांध रहे थे। पाड़ बांधते समय बारिश में गीला बांस उधर से गुजर रही बिजली की 11 हजार की लाइन से टच हो गया।
इससे हसन को करंट लग गया। करंट लगने पर वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


