
ई-बसों किराया कम करने को मंथन, आज लगेगी फाइनल मुहर
Bareily News - शहरीय सीमा में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का संचालन यात्रियों को अभी खूब पसंद नहीं आ रहा है, यही वजह है, जो टिकट की बिक्री और क
शहरी सीमा में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का संचालन यात्रियों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। जिससे कमाई काफी कम है। 1000 से 1100 ही यात्री पूरे दिन में यात्रा करते हैं। जिससे बसों की मरम्मत का खर्च निकालना भी मुश्किल है। इसलिए अब बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड किराया राउंडफीगर में करने की तैयारी में है। आज गुरुवार को फाइनल मुहर डायरेक्टर और मैनेजर लगाएंगे। इसके बाद किराये को लेकर नई व्यवस्था लागू होगी। नगरीय परिवहन निदेशालय के आदेश पर 17 नवंबर से सभी सिटी ई-बसों का संचालन शहरी सीमा के तीन मार्गों पर 60 किलोमीटर के एरिया में किया जा रहा है।
आंवला-मनौना, शीशगढ़ और शेरगढ़ मार्ग पर सिटी का संचालन बंद है। शहरी क्षेत्र में ऑटो और ई-रिक्शा के चलते ई-बसों में कम लोग यात्रा करते हैं। अन्य साधनों की अपेक्षा बसों का किराया भी अधिक है। इसलिए बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट किराया कम करने की योजना बना रहा है। हालांकि डायरेक्टर के निर्देश पर पांच टीमों ने रूट सर्वे करके किराये के संबंध में रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट आज गुरुवार को डायरेक्टर के सामने मैनेजर प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद नये किराये पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है, राउंडफीगर में 12 का 10, 14 का 15 और 26 का 25 रुपये, 33 का 30 रुपये किराया किया जा सकता है। जिससे यात्रियों को चेंज रुपये को लेकर परेशानी न हो। डायरेक्टर दीपक चौधरी का कहना है, ई-बसों का किराया राउंडफीगर में करने की बात चल रही है। टीम लगाकर रुटों का सर्वे और किराये के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर बसों के किराये को लेकर निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही किराया कम करने का निर्णय लिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




