
चुनावी रंजिश में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में मारपीट
Bareily News - क्योलड़िया में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान के देवर और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में पूर्व प्रधान और प्रधान का देवर घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य...
क्योलड़िया। चुनावी रंजिश में प्रधान के देवर और पूर्व प्रधान समर्थकों समेत आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पूर्व प्रधान और प्रधान का देवर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान के देवर और पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमान की प्रधान गायत्री देवी का प्रधानी का सारा कामकाज उनका देवर दीनानाथ देखता है। दीनानाथ और पूर्व प्रधान अजय गंगवार के बीच चुनावी रंजिश चल रही है।
पूर्व प्रधान के मुताबिक गुरुवार रात दीनानाथ अपने साथी वेदप्रकाश, आकाश, नरेश चंद्र और अनिल के साथ बंका, डंडे और तमंचा लेकर उनके घर में घुस आया और बंके से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दीनानाथ का आरोप है कि गुरुवार रात वह गांव के विकास उर्फ बड़े, वेदप्रकाश और अनिल के साथ गांव में टहल रहा था। पूर्व ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ धारादार हथियारों से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर दीनानाथ और पूर्व प्रधान अजय गंगवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्योलड़िया इंस्पेक्टर राजबली सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




