गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ी, दो आरोपी गए जेल

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा में पड़ोसियों के विवाद के दौरान 65 वर्षीय मारूफ बेगम की मौत हो गई। इमरान के रिश्तेदार मो. नदीम ने अपने बेटों के साथ मिलकर हमला किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ी, दो आरोपी गए जेल

प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा की टायर मंडी में पड़ोसियों के विवाद के दौरान वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरातन हत्या की धारा बढ़ाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जाटवपुरा टायर मंडी निवासी इमरान का हंसी मजाक को लेकर 25 मार्च की रात पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदार मो. नदीम से विवाद हुआ था। इसको लेकर मो. नदीम ने अपने बेटे समीर, अरसल, मो. अजीम, तस्लीम और कलीम के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान इमरान की मां 65 वर्षीय मारूफ बेगम की मौत हो गई थी, जिसको लेकर उनके भाई नदीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारूफ बेगम की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। दो आरोपी अरसल और नदीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।