कम सुनाई देना बना काल, ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Dec 30, 2025 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - : परिवार पुलिस को सूचना दिये बिना शव लेकर चले गये सीबीगंज गौटिया की रहने वाली 72 वर्षीय टिकौली देवी को कम सुनाई देना काल बन गया। बकरी चराने गईं। ट्रैक

कम सुनाई देना बना काल, ट्रेन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

बरेली। सीबीगंज गौटिया की रहने वाली 72 वर्षीय टिकौली देवी को कम सुनाई देना काल बन गया। बकरी चराते वक्त ट्रैक किनारे खड़ी थीं, तभी ट्रेन आ गईं और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए और शव श्मशान भूमि ले जाकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और अंतिम संस्कार रुकवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक सीबीगंज के गांव परसाखेड़ा गौटिया निवासी टिकौली देवी पत्नी बलदेव कश्यप को ऊंचा सुनाई देता था। आंखों की रोशनी भी कम थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से बकरी चराने के लिए निकली थीं।

घर से करीब 200 मीटर दूर रेलवे लाइन के पास ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। किसी ने परिवार वालों को सूचना दी। इस पर ग्रामीण और परिवार वाले शव उठाकर घर ले गए। पुलिस को इसके बारे में नहीं बताया। उनके पुत्र खूबकारण और दुर्गा प्रसाद ग्रामीणों के साथ शव श्मशान भूमि लेकर पहुंच गए। वे अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवार ने बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बरेली जंक्शन जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया कि सीबीगंज में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ गई थी। घटनास्थल सिविल पुलिस क्षेत्र में था, इसलिए सीबीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsElderly Woman Dies After Train Hits Her While Grazing Goats in Bareilly
;;
;