Bareily News: देवहा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: देवहा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम देवहा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bareily News: देवहा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bareily News: क्योलड़िया।शौच के लिए गए वृद्ध की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।गांव अमीरनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 65 वर्षीय पिता नन्हेलाल पुत्र भोलाराम मानसिक रूप से बीमार थे, उनका इलाज बरेली में चल रहा था। शनिवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकले थे। बारिश के कारण नदी किनारे फिसलन थी। हाथ धोते समय देवहा नदी में जा गिरे। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

ग्राम प्रधान सत्यपाल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।