Bareily News: रंजिश के चलते वृद्ध पर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: ​आंवला। थाना क्षेत्र के भूरीपुर निवासी नत्थू लाल पर गांव के ही दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है, जब वृद्ध अपने

Bareily News: रंजिश के चलते वृद्ध पर जानलेवा हमला

Bareily News: ​आंवला। भूरीपुर निवासी नत्थूलाल पर गांव के ही युवकों ने जानलेवा हमला किया। घटना शुक्रवार दोपहर तीन बजे की है, जब वृद्ध अपने ट्यूबवेल से घर लौट रहे थे। गांव दरकापुर और भूरीपुर के बीच सड़क पर घात लगाए बैठे आरोपियों ने नत्थूलाल को घेर लिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों में शामिल श्याम सिंह ने कांता से सिर पर जानलेवा वार किया, लाठी-डंडों से भी पीटा। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। ​घटना में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पुत्र जमुना प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsBareily News: रंजिश के चलते वृद्ध पर जानलेवा हमला