दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- 28 मई गुरुवार को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

28 मई गुरुवार को मनाई जाएगी ईद-उल-अज़हा सुबह 6 से 10:30 बजे तक अदा होगी ईद की नमाजबरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने ईद-उल-अजहा को लेकर अहम अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। कुर्बानी का सिलसिला 28 से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी।फरमान मियां ने कौम के लोगों से अपील की कि जानवरों की कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल न करें, बल्कि बंद और निर्धारित स्थानों पर ही करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर जमीन में दफन किया जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि खून सड़कों या नालियों में न बहे। सोशल मीडिया को लेकर भी उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जानवरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।