खुले में नहीं होगी कुर्बानी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

मीरगंज, थाने में शुक्रवार को दोपहर बाद ईदुलजुहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। बैटक में धर्मगुरु, संभ्रात व्यक्ति व प्रधान शामिल हुए। एसडीएम निधि शुक्

खुले में नहीं होगी कुर्बानी

मीरगंज। थाने में शुक्रवार की दोपहर बाद ईद-उल-जुहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें धर्मगुरु, संभ्रात व्यक्ति व प्रधान शामिल हुए। एसडीएम निधि शुक्ला ने ईद-उल-जुहा पर लोगों से कुर्बानी के बाद अशेष के निस्तारण के बारे में पूछा। लोगों ने बताया कुर्बानी के बाद अवशेषों को नगर पंचायत प्रशासन की मदद से जंगल में गड्ढों में दबा कर निस्तारण किया जाता है। एसडीएम ने कहा खुले में कुर्बानी न करें। सीओ अजय कुमार ने कहा त्योहार पर ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। एसओ संजय तोमर, चौकी प्रभारी पंकज कुमार, पूर्व चेयरमैन इल्यास अंसारी, नावेद खां, शानू खां आदि मौजूद रहे।फोटो

संख्या 05शीशगढ़। ईद-उल-जुहा को पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से खुले में कुर्बानी न करने, नमाज ईदगाह व मस्जिद में अदा करने की अपील की। पुलिस की खुरपतियों पर नजरें रहेंगीं। बैठक में वसीम अकरम,उज्जैर, फंसव अली आदि मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।