अक़ीदत से मनी ईद उल अज़हा, ईदगाह और मस्जिदों में अदा हुई नमाज़
अक़ीदत से मनी ईद उल अज़हा, ईदगाह और मस्जिदों में अदा हुई नमाज़ अक़ीदत से मनी ईद उल अज़हा, ईदगाह और मस्जिदों में अदा हुई नमाज़

नवाबगंज। ईद उल अजहा गुरुवार को क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। वहीं देर शाम तक कुर्बानी का सिलसिला चलता रहा। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के नेतृत्व में ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी मौलाना फरियाद हुसैन ने सुबह नौ बजे नमाज अदा कराई। जिसमें देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तान पहुंच कर परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ा कर ईसाले सवाब पेश किया। बाद में लोगों ने कुर्बानी की।
कुर्बानी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।हाफिजगंज। हाफिजगंज, हरहरपुर मटकली, कुंवरपुर बंजरिया आरिद गांवों में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिल ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।फोटो कैप्शन: फोटो-1 नवाबगंज ईदगाह में अदा हाती नमाज़।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


