ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर की मुल्क की तरक्की की दुआएं

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मुस्लिमों ने गुरुवार को शांति एवं सद्भाव से मनाया। लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन और तरक्

ईद उल अजहा पर नमाज अदा कर की मुल्क की तरक्की की दुआएं

मीरगंज। ईद उल अजहा पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदाकर मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगीं गईं। इसके बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। कुर्बानी करने के बाद पशुओं के अवशेषों को जंगल में गड्ढों में निस्तारण किया। रईयानगला व दियोरिया अब्दुल्लागंज में ईदगाह में नमाज हुई। चुरई दलपतपुर, गुगई, नगरिया सादात, सिंधौली, नौसना आदि में मस्जिदों लोगों ने नमाज पढ़ी। इंस्पेक्टर रवि कुमार, चौकी इंचार्ज पंकज कुमार गौतम नगर में भ्रमण करते रहे।

ईद की नमाज

फतेहगंज पश्चिमी। ईद पर लोगों ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अदाकर देश में अमन चैन की दुआ की। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कस्बे की ईदगाह में साढ़े आठ बजे ईद की नमाज हुई। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। एसओ प्रवीन कुमार, एसएसआई अशोक कुमार व चौकी प्रभारी आदेश कुमार भ्रमण करते रहे।

दुनका में उत्सव

दुनका। धनेली गनेशपुर रास, मोहनपुर, बसई आदि गांवों में ईद उल अजहा का पर्व मनाया। दुनका की मुगल ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई। सीओ अजय कुमार, एसओ शाही देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शीशगढ़ की तैयारी

शीशगढ़। शीशगढ़ कस्बे, गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ईदगाह एवं मस्जिदों का जायजा लेते रहे। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दीं l घरों में परंपरा के अनुसार कुर्बानी की गई।

सामान्य प्रश्न

ईद उल अजहा कब मनाया गया?
ईद उल अजहा पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदाकर मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआएं मांगीं गईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।