Bareily News: फेरीवाले के घर छानबीन कर लौटी ईडी, दो मोबाइल जब्त

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। ईडी ने चिटौली गांव में दुकानदार पोशाकी लाल के घर पर 14 घंटे तक तलाशी ली। आरोप है कि उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एसबीआई में फर्जी बैंक खाता खोला गया। पूछताछ के बाद, उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। ईडी की जांच अभी जारी है।

Bareily News: फेरीवाले के घर छानबीन कर लौटी ईडी, दो मोबाइल जब्त

Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। चिटौली गांव में परचून दुकानदार पोशाकी लाल मौर्य के घर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब 14 घंटे तक तलाशी ली। टीम ने घर से दो मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत पोशाकी लाल का बयान भी दर्ज किया गया। छानबीन देर रात पूरी हुई।

आधार-पैन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

गुरुवार को पोशाकी लाल ने प्रार्थना पत्र देकर अपने आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एसबीआई में फर्जी बैंक खाता खोले जाने और उसमें बड़ी रकम लेनदेन किए जाने का आरोप लगाया है। पोशाकी लाल ने बताया कि ईडी की सात सदस्यीय टीम बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके घर पहुंची थी। उस समय वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी भूरी ने अधिकारियों को बताया कि पोशाकी लाल सुबह की सैर पर गए हैं। लौटने के बाद ईडी अधिकारियों ने तलाशी आदेश दिखाया और करीब आठ बजे कार्रवाई शुरू की। सहायक निदेशक शरद कांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने घर के कमरों, हॉल, स्टोर समेत पूरे परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम ने एक रियलमी और एक सैमसंग मोबाइल फोन जब्त किया। इसके अलावा बंधन बैंक खाते से संबंधित दो नकद जमा पर्चियां, पैन कार्ड की प्रति और भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड से जुड़े दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए। जमा पर्चियां पांच अगस्त और दो सितंबर 2026 की बताई गई हैं। टीम ने पोशाकी लाल से बैंक खातों और लेनदेन से संबंधित जानकारी भी ली। ईडी की कार्रवाई दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में हुई। इनमें एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंक सक्सेना और पंजाब नेशनल बैंक की उप प्रबंधक आकांक्षा राणा शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचने की जानकारी दी गई है।

आधार-पैन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

पोशाकी लाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उन्हें घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही। उनके अनुसार, उनके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर एसबीआई में बैंक खाता खोला गया था। खाते में उनके पैन कार्ड की फोटो का इस्तेमाल किए जाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। गुरुवार को दिए प्रार्थना पत्र में पोशाकी लाल ने कहा कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम से बैंक खाता खोलकर उसमें लेनदेन किया गया। उनका कहना है कि उन्हें इस खाते की जानकारी नहीं थी। पोशाकी लाल के मुताबिक, छानबीन के दौरान ईडी की टीम ने बैंक अधिकारियों को भी बुलाया और खाता खोलने से संबंधित जानकारी ली। हालांकि, कथित फर्जी खाते में कितनी रकम का लेनदेन हुआ और यह मामला किस जांच से जुड़ा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। मामले में ईडी की जांच के निष्कर्ष अभी सामने नहीं आए हैं।

सामान्य प्रश्न

✦ईडी ने कब और कहाँ तलाशी ली?−
ईडी ने बुधवार को चिटौली गांव में दुकानदार पोशाकी लाल के घर पर तलाशी ली।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: फेरीवाले के घर छानबीन कर लौटी ईडी, दो मोबाइल जब्त