प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की खुशी में हुई प्रार्थना

Apr 06, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में ईस्टर संडे धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समुदाय ने यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाई और अपने पूर्वजों को याद किया। प्रार्थना, बपतिस्मा और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। बरेली चर्च एसोसिएशन द्वारा सोमवार को ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की खुशी में हुई प्रार्थना

‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर संडे गिरजाघरों में धूमधाम से मनाया गया। ‎इस दौरान ईसाई समुदाय ने अपने पूर्वजों को भी याद किया। मान्यता है कि क्रॉस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यीशु मसीह फिर जीवित हो गए थे। सुबह पांच बजे क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च प्रांगण में लोग एकत्र हुए। सभी ने प्रभु की आराधना की। इस मौके पर नवजात बच्चों का बपतिस्मा भी किया गया। मुख्य आराधना सभा का आरंभ पादरी सुनील मसीह ने प्रार्थना के साथ किया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में गीत गाए गए।

बाइबल का सामूहिक पाठ किया गया और विशेष प्रार्थनाएं की गईं, जिनमें विश्व शांति और बीमारों के स्वास्थ्य के लिए विशेष निवेदन किया गया। बाइबल का पाठ पादरी नंदा ने किया गया और विशेष प्रार्थनाएं पादरी एडमंड ने कराईं। सैम स्मार्ट, शैलेश स्मार्ट तथा देवाशीष मार्टिन ने विचार व्यक्त किए। डॉ. डोनाल्ड बी लाल ने बताया कि सोमवार को बरेली चर्च एसोसिएशन की ओर से ईस्टर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।