कृषि योजनाओं में ई-लॉटरी से 160 किसानों का चयन
बरेली, वरिष्ठ संवाददात कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने को विकास भवन में ई-लॉटरी निकाली गई। जिसमें दो योजनाओं में 160 किसानों का ई-लॉटरी से चय

बरेली, वरिष्ठ संवाददात। कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ देने को विकास भवन में ई-लॉटरी निकाली गई। जिसमें दो योजनाओं में 160 किसानों का ई-लॉटरी से चयन किया गया। मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्डियू योजनान्तर्गत कस्टम हायरिग सेन्टर/ फार्म मशीनरी बैंक, व्यक्तिगत कृषि यंत्र, सीडीपी एवं अन्य कृषि यंत्रों के विकास खंडवार लामार्थियों के चयन हुआ। जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति(डीएलईसी) का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष्ता में ई-लॉटरी निकाली गई। ई-लाटरी में मख्य विकास अधिकारी, उप कषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक बरेली एवं जिले के कृषक आदि शामिल रहे।
ई-लाटरी में 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्वरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत कल 110 यंत्रों के लाभार्थियों तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेरान फॉर इन-सीट् मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्डियू योजनान्तर्गत कुल 64 कृषि यंत्र के लाभार्थियों और सीडीपी योजना अन्तर्गत 96 कृषि यंत्रों के कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से हुआ।


