दुर्गापुर के जवान को माइनर अटैक, गिरने से सिर में आई चोट, मौत
Bareily News - दुर्गापुर के जवान रामउग्रह को जंक्शन के प्लेटफार्म पर माइनर अटैक आने से गिरने के बाद सिर में चोट आई। CCTV फुटेज में उन्हें चबूतरे पर पसीना पोछते हुए देखा गया, इसके बाद गिरने का भी वीडियो मिला। पोस्टमार्टम में माइनर अटैक और सिर की चोट की पुष्टि हुई। शव रविवार को परिवार को सौंपा गया।

जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर दुर्गापुर के जवान को माइनर अटैक आने से गिर गया। उसके सिर में चोट आने से मौत हो गई। चबूतरे से गिरते हुए उनका एक फुटेज प्राप्त हुआ है। बिहार के दुर्गापुर स्थित राम उग्रह निवासी जीआरईएफ के जवान 56 वर्षीय रामउग्रह शनिवार रात जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पड़ा देखा गया। उनकी मौत हो चुकी थी। जांच पड़ताल में एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें वे पेड़ के चबूतरे पर बैठकर पसीना पोछते दिख रहे हैं। बाद में गिरते हुए भी एक फुटेज मिला है। पोस्टमार्टम में उन्हें माइनर अटैक और सिर में चोट पाई गई।
रविवार शाम को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वाले शव घर ले गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


