दुर्गा पूजा महोत्सव
Bareily News - दुर्गा पूजा महोत्सव महानवमी पर शंख ध्वनी से गूंजा पंडाल फोटो दीप त मनोरंजन सदन में बंगाली कल्चरल एवम् वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार सुबह महान

बरेली। शहर में सजे पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। पंडालों में महानवमी के दिन शंख ध्वनि की गूंज रही। बरेली जंक्शन स्थित मनोरंजन सदन में बंगाली कल्चरल एवम् वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार सुबह महानवमी की पूजा पश्चिम बंगाल से आए पुरोहित देवी प्रसाद चटोपध्याय ने मंत्रोचारण के साथ कराई। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। दिन में भक्तों ने पंडाल में खिचड़ी का भोग लगाया गया। शाम को आरती के बाद शंख ध्वनी से पंडाल गूंज उठा। शाखी राय चौधरी एवं नुपूर तरफदार के निर्देशन में अंतिम रंग कार्यक्रम का मंचन को देखकर भक्त भावविभोर हो गए।
यहां मीडिया प्रभारी ध्रुव चटर्जी, विकास राय चौधरी, मानस गोराई, सनत तरफदार, चंचल डे, मनोज राय, प्रवीर राय, संजय दास, सम्राट बनर्जी, शिप्रा बनर्जी आदि रहे। प्रतिमा विसर्जन आज दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के बाद दशमी के दिन गुरुवार को सभी श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन करने रामगंगा घाट पहुंचेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




