शराबी ने 19 हजार लूटने की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया
Bareily News - भमोरा। देवचरा के मछली बाजार में शराब पी रहे एक युवक ने दूसरे व्यक्ति को अपना मोबाइल 100 रुपये में बेंच कर पुलिस को रुपए और मोबाइल लूटने की सूचना पर दौ

भमोरा। देवचरा के मछली बाजार में शराब पी रहे युवक ने दूसरे व्यक्ति को अपना मोबाइल 100 रुपये में बेचकर पुलिस को रुपए और मोबाइल लूटने की सूचना पर दौड़ा दिया।कटका भरत के युवक लखपत राजपूत ने बताया कि वह शराबी ने शराब खरीदी पीने के लिए वह मछली बाजार में बैठा था। आरोप है कि अजनबी युवक ने उसकी जेब से मोबाइल और 19 हजार रुपए निकाल लिए विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस लखपत राजपूत के साथ आरोपी को भी थाने ले गई। महिला उप निरीक्षक रीतु वेदवान आदि ने जांच की तो पता चला कि लखपत राजपूत शराबी है वह सैटेलाइट बरेली के दीपक सिंह को 100 रुपये में बेच दिया।
आरोप है कि नशे में उसने पुलिस को मोबाइल और 19 हजार रुपए लूटने की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद लखपत सहित तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


