शराब के नशे में डॉक्टर ने दौड़ाई थार, ऑटो में बैठे मरीज की मौत
Bareily News - शराब पीकर तेज रफ्तार में थार चला रहे डॉक्टर ने ऑटो में टक्कर मारी, जिससे मरीज की मौत हो गई और चालक गंभीर घायल हुआ। हादसे के बाद लोगों ने डॉक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। डॉक्टर की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में थे।

शराब पीकर तेज रफ्तार में थार दौड़ा रहे डॉक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में दवाई लेकर आ रहे ऑटो में बैठे मरीज की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने थार को घेरकर डॉक्टर को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया। कैंट के गांव मिर्जापुर निवासी संदीप कश्यप ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता 65 वर्षीय ओमकार कश्यप इचौरिया से दवाई लेकर ऑटो में बैठकर घर लौट रहे थे। तभी बुखारा रोड स्थित गांव बभिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में उनके पिता और चनेहटी निवासी ऑटो चालक अमन कुमार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे थार चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच कैंट थाने की बभिया चौकी से पहुंची पुलिस ने कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां ओमकार की मौत हो गई।मेडिकल में हुई शराब पीने की पुष्टिथार चला रहे युवक की पहचान फरीदपुर के गांव लौंगपुर निवासी डॉ. तौफीक अंसारी के रूप में हुई। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि डॉ. तौफीक शराब के नशे में धुत थे, जिसके चलते कार से नियंत्रण खो बैठे और यह हादसा हो गया। मेडिकल परीक्षण में भी उनके नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मौत से परिवार में मचा कोहरामओमकार की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे संदीप कश्यप ने बताया कि उनके पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सोमवती समेत चार बेटियां और दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


