दम घुटने से हुई थी पिकअप चालक की मौत
Bareily News - सोमवार रात खरसेनी निवासी चालक हरपाल का शव एक पिकअप में मिला। पिकअप शाही-मिर्जापुर रोड पर खाई में घुसी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई। परिवार का आरोप है कि...

शाही। सोमवार रात खरसेनी निवासी चालक हरपाल का शव पिकअप में मिला था। पिकअप शाही-मिर्जापुर रोड पर खाई में घुसी मिली थी। पिकअप में ड्राइविंग सीट पर हरपाल का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में चालक की मौत की दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। परिजन का आरोप है कि हत्या दुर्घटना का रूप देने के लिए पिकअप को धक्का देकर खंती में पलटने की कोशिश की गई, लेकिन पिकअप नहीं पलटी और खंती में जाकर फंस गईं। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।
सभी पहलुओं पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




