ट्रक के कुंडे में लटका मिला ड्राइवर का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फतेहगंज पूर्वी में एक ट्रक चालक बादाम का शव ट्रक की बॉडी में कुंडे से लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बादाम अपने परिवार के साथ रहता था और ट्रक चलाकर उनका पालन-पोषण करता था। उसकी भाभी ने बताया कि वह सुबह चाय पीकर घर से निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

ट्रक के कुंडे में लटका मिला ड्राइवर का शव

फतेहगंज पूर्वी। ड्राइवर का शव ट्रक की बॉडी में कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।  थाना क्षेत्र के ग्राम बरगवां निवासी बादाम ट्रक ड्राइवर थे। शनिवार शाम वह ट्रक लेकर अपने घर आए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बादाम का शव ट्रक की बॉडी में कुंडे में लटका देखा। आनन फानन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरवाया। वहीं मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता नहीं थे। वह अपनी एक बुजुर्ग भाभी व भतीजों के साथ रहता था।

वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक बादाम की भाभी ने बताया कि उनका देवर बादाम सुबह 7:00 बजे चाय पीकर घर से गया था। बह दो दिन पहले ही ट्रक लेकर गांव आया था। उसने ऐसा आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं है। फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही तय की जाएगी। 

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।