Bareily News: ड्रेनेज पर काम, फिर भी पांच साल से डूब रहे वही इलाके

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: -2021 से 2026 तक शहर के पांच इलाकों की पड़ताल ड्रेनेज पर काम, फिर भी पांच साल से डूब रहे वही इलाके

Bareily News: ड्रेनेज पर काम, फिर भी पांच साल से डूब रहे वही इलाके

Bareily News: बरेली,वरिष्ठ। शहर में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। पिछले पांच साल में अलग-अलग योजनाओं के तहत जलनिकासी सुधारने के लिए नाले बनाए गए, संपवेल लगाए गए, सड़कें बनीं और सीवर से कनेक्शन जोड़े गए।

जल भराव की समस्या

इन कामों पर करोड़ों रुपए खर्च या स्वीकृत किए गए। इसके बावजूद बारिश होते ही हजियापुर, संजय नगर, कर्मचारी नगर, कूर्मांचल नगर और सुभाषनगर में पानी भरने की समस्या फिर सामने आ जाती है। इन क्षेत्रों की जनता का यही सवाल है कि 2021 से 2026 तक इन पांच इलाकों जलनिकासी सुधारने के लिए लगातार काम हुए तो पांच साल बाद भी समस्या जस की तस क्यों है। कहीं ड्रेनेज की क्षमता कम है तो कहीं नाले का आउटफॉल सवालों के घेरे में है। कुछ जगह काम पूरा होने के बाद भी जलभराव जारी है, जबकि कुछ जगह स्थायी समाधान के नाम पर अब नए नाले बनाए जा रहे हैं। यानी केवल इन पांच इलाकों में बताए गए कार्यों की लागत करीब 31.25 करोड़ रुपए बैठती है। हालांकि शहर के कई वार्ड, इलाके ऐसे भी है जो हर साल बारिश में डूबते हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त संसाधन और टीमों को लगाया गया है। जल निकासी कराई जा रही है।

संपवेल और ड्रेनेज प्लान

हजियापुर में जलभराव से राहत के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपए की लागत से संपवेल और ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया था। मकसद था बारिश के पानी की तेजी से निकासी करना। इसके बावजूद बारिश के बाद इलाके में जलभराव की स्थिति सामने आती रही। संजय नगर में करीब 6 करोड़ रुपए में सड़क, संपवेल और नाला निर्माण कराया गया। इसके बावजूद बारिश में इलाके के कई हिस्सों में पानी जमा होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जिस ड्रेनेज नेटवर्क को जलभराव रोकने के लिए बनाया गया था, उसकी वास्तविक क्षमता पूरी नहीं हुई। कर्मचारी नगर में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण कराया गया। लेकिन बारिश के दौरान इलाके में जलभराव की स्थिति फिर सामने आती है। कूर्मांचल नगर में जलभराव की समस्या लंबे समय से है। अब करीब 11.50 करोड़ रुपए की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। सुभाष नगर में करीब 1.25 करोड़ रुपए की लागत से नाली और सीवर कनेक्शन का काम कराया गया। इसके अलावा करीब 2 करोड़ रुपए में सीसी रोड और नाला निर्माण का काम भी हुआ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बरेली में जलभराव की समस्या कितने सालों से है?−
बरेली शहर में जलभराव की समस्या पिछले पांच सालों से बनी हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: ड्रेनेज पर काम, फिर भी पांच साल से डूब रहे वही इलाके