दहेज हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार, अन्य की तलाश
बरेली में दहेज हत्या के मामले में कैंट पुलिस ने पति आकाश और ससुर जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मृतिका वंदिता के पिता ने छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दहेज हत्या के मामले में कैंट पुलिस महिला के पति आकाश और ससुर होमगार्ड जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य चार की तलाश में टीम लगी है। मृतिका वंदिता के पिता ने दामाद आकाश समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं आरोपी ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि वंदिता ने किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली थी। कैंट के गांव चौबारी निवासी जगदीश के बेटे आकाश का प्रेम विवाह भमोरा थाना क्षेत्र के मिलक मझारा गांव निवासी कृष्णपाल की बेटी वंदिता से हुआ था। मंगलवार की रात वंदिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जिसमें मृतिका के पिता कृष्णपाल पुत्र नेतराम ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी गई। कैंट पुलिस ने इस मामले कृष्णपाल की तहरीर पर वंदिता के पति आकाश, ससुर जगदीश, सास रुपदेई, विजय, उमेश और सचिन के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने आकाश और उसके होमगार्ड पिता जगदीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय धीर का कहना है, दहेज हत्या प्रकरण में महिला के पति आकाश और ससुर जगदीश की गिरफ्तारी हो गई है। मुकदमें में नामजद अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी को टीम लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


