पति समेत चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
Bareily News - फरीदपुर में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति राकेश, ससुर श्रीपाल, देवर राजेश और देवरानी कमला देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका कमलेश की हत्या की सूचना मोहल्ले वालों ने दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदपुर। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने तीन दिन बाद पति, ससुर, देवर-देवरानी समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव बरखेड़ा निवासी रामऔतार ने छह वर्ष पहले बेटी कमलेश (35) का विवाह फरीदपुर में एकतानगर कॉलोनी में रहने वाले राकेश के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में प्लाट की मांग कर रहे थे। रामऔतार ने बताया कि वह मेरठ में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रविवार को मोहल्ले वालों ने जहर देकर कमलेश की हत्या किए जाने की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
मामले में मंगलवार देर रात पुलिस ने पति राकेश, देवर राजेश, देवरानी कमला देवी, ससुर श्रीपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


