डिमांड पूरी न होने पर महिला को लाठी डंडे से पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मीरगंज में मुस्कान, जो कि रामपुर के मिलक कस्बे की निवासी है, ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 17 मई को, जब उन्होंने विरोध किया, तो ससुराल वालों ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

डिमांड पूरी न होने पर महिला को लाठी डंडे से पीटा

मीरगंज। रामपुर के मिलक कस्बे के मोहल्ला भांडोवाली निवासी मुस्कान पत्नी सलमान वर्तमान में मीरगंज के मोहल्ला मालीपुरा में रहती हैं। मुस्कान की शादी में उनके मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार खर्चा किया। शादी के बाद पति सलमान एवं परिवार के गुड्डू, सरताज, शादाब, मुस्तरी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मुस्कान का आरोप है ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये व बाइक लाने की मांग करने लगे। गत 17 मई की रात में दस बजे मुस्कान के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे मुस्कान घायल हो गई।

पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।