नव विवाहिता को घर से निकाला
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - शीशगढ़, कस्बा निवासी पीड़ित महिला रजीना ने मारपीट एंव घर से निकालने का आरोप लगाकर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

शीशगढ़। कस्बा निवासी पीड़ित महिला रजीना ने मारपीट का आरोप लगाकर घर से निकालने का आरोप लगाकर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।महिला रजीना ने बताया उसकी शादी शेखूपुरा केवसीम से हुई थी। शादी के बाद पति उससे गाली-गलौज और मारपीट करता था। विरोध पर उसके ससुराल पक्ष के लोग साथ खातून, सावरा, नदीम और पति वसीम एवं शहनाज ने गाली गलौज कर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


