ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशविकराल हुई दोजोड़ा नदी, कटान कर मोहम्मदगंज तक पहुंची, दो घर खाली कराए

विकराल हुई दोजोड़ा नदी, कटान कर मोहम्मदगंज तक पहुंची, दो घर खाली कराए

पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए...

पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए...
1/ 2पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए...
पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए...
2/ 2पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 28 Aug 2018 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही बारिस से किच्छा और दोजोड़ा नदी विकराल हो गई है। नदियां तेजी से कटान कर रही हैं। दोजोड़ा कटान करती हुई गांव मोहम्मदगंज की आवादी के निकट पहुंच गई है। नदी के निशाने पर आए दो घरों को प्रशासन ने खाली करा दिया। नदी गांव हरदोई में कृषि भूमि का कटान कर रही है।

पहाड़ व मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिस से तहसील क्षेत्र की किच्छा और दोजोड़ा नदी उफन गई हैं। पानी बढ़ने से दोनों नदियों ने विकराल रूप धारण कर दिया। भाखड़ा और बहगुल नदी पिपरिया के पास एक हो जाती हैं। पिपरिया के आगे रामगंगा में समाहित होने तक इसे ग्रामीणों ने दोजोड़ा नाम दिया है। दोजोड़ा में पानी का बहाव बहुत तेज है। नदी जहां जहां यू आकर में है, वहां तेज कटान कर रही है। गांव पिपरिया में भी नदी गांंव के पास पहुंच गई है।

दोजोड़ा गांव मोहम्मदगंज का वजूद मिटाने को बेकरार होकर आगे बढ़ रही है। नदी खेतों में लहलहाती फसलों को बहाकर ले जा रही है। खून पसीना बहाकर पैदा की फसलें किसानों की निगाहों के सामने नदी में समा रही हैं। बेबस किसान आंसू बहाने के आलावा कुछ कर नहीं पा रहे हैं। नदी ने सोमवार को 15 मीटर इलाका काट दिया। नदी घरों से 10 मीटर की दूरी पर बह रही है। कटान इसी तरह हुआ तो मंगलवार को नदी मकानोंं को काटने लगेगी।

मोहम्मदगंज के पास नदी की गहराई 12 से 14 मीटर है। ग्रामीणों के साथ नदी पर जमें लेखपाल अनिल कुमार ने बताया सिंचाई विभाग ने गत दिनों कटान रोकने को बदायूं से मंगा कर परक्यूपाइन नदी में डाले थे। गहराई और पानी अधिक होने से परक्यूपाइन नदी में बह गए। गांव की हसीना बेगम, दौलत बेगम, मुनन खां, मिठठू खां, रहमत खां, तैयूबर खां अजमत खां के मकान नदी के निशाने पर हैं।

एडीएम ने देखा कटान

सूचना मिलने पर एडीएम वित्त, एसडीएम राम अक्षय वर सिंह सोमवार की शाम को मोहम्मद गंज पहुंचे। अधिकारियों ने नदी कटान का निरीक्षण किया। ग्रामीणोंं ने अधिकारियों को बताया बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा नदी में कटान रोकने को डाले मिट्टी के बोरा नदी में बह गए। ग्रामीणों ने कटान रोकने की मांग की। प्रशासन ने खतरे में आए हसीना बेगम और मुन्ने के मकान खाली करा दिए हैं।

शाही रोड बनाने को किच्छा में डाले 8000 बोरा

शाही। किच्छा नदी शाही मिर्जापुर रोड को आधे से ज्यादा काट चुकी है। नदी रोड पूरा काट कर सीधी बहने को बेताब है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने मजदूरों की मदद से पेड़ों की शाखाएं काट कर नदी में डालीं। प्लास्टिक के 8000 बोरों में मिट्टी भर कर रोड किनारे पिचिंग बनाई। जिससे कटान हल्का हुआ है।

डाम की फटकें तार से बांधी

दुनका। किच्छा नदी दुनका बिहारीपुर रोड पर पुल के पास तेजी से कटान कर रही है। एडीएम व एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर कटान को देखा। कुल्ली नदी के डाम में पानी मनमर्जी से बह रहा है। डाम की फाटकें कर्मचारियों ने एक तार से बांध रखी हैं।

कटा रहपुरा रोड

फतेहगंज पश्चिमी। बसीट नाले के तेज बहाव से रहपुरा रोड कट गया। रोड खर्रा के पास कटा है। जिससे गांव मीरापुर, पिथूपुरा, हरपुरा, रफियावाद और गौतारा गांव की रोड पूरी तरह बंद हो गया है। रोड पर ट्रेफिक बंद है। जरूरी काम निपटाने को गांव के लोग पैदल पानी में होकर कस्बा आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें