गर्मी में बिजली संकट न हो, फाल्ट दूर करने में न हो देरी
Bareily News - शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी विभागों को समय पर अद्यतन स्थिति अपलोड करने के निर्देश दिए। गर्मी के लिए विद्युत निगम को पर्याप्त तैयारी रखने का भी निर्देश दिया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर विकास कार्यों से सम्बन्धित योजनाओ की प्रगति की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की अद्यतन स्थिति समय से पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्रदर्शित आंकड़े शासन स्तर पर जनपद की प्रगति का प्रतिबिंब होते हैं, अत: इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए विद्युत निगम पर्याप्त तैयारी रखें। फाल्ट शीघ्र दूर किया जाए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नई सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक 1621 इंस्टॉलेशन कंप्लीट हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जो इंस्टॉलेशन हो चुके हैं, उनकी जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड किया जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


