जल जीवन मिशन योजना में चोरी रोकने को लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Bareily News - जल जीवन मिशन योजना में चोरी रोकने को लगेंगे सीसीटीवी कैमरेजल जीवन मिशन योजना में चोरी रोकने को लगेंगे सीसीटीवी कैमरेजल जीवन मिशन योजना में चोरी रोकन

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए ओवरहेड टैंक परिसर में चारियों की घटना रोकने के लिए डीएम अविनाश सिंह ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जल जीवन मिशन अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि सोलर पैनल को जोड़ने वाली केबल की चोरी हो रही है। साथ ही सोलर पैनल की चोरियां ग्राम पुरनापुर, नत्थूरामपुर आदि में हुई हैं। इसके चलते पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक चोरियों वाले संवेदनशील इलाकों में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। वहां तैनात चौकीदारों का पुलिस वैरिफिकेशन कराया जाए।
इसके साथ ही अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण भी करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मनौना धाम में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अब तक चोरी की 15 घटनाओं में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। बैठक में एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी मुकेश चंद्र मिश्र, अधिशासी अभियन्ता जल जीवन मिशन कुमकुम गंगवार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


