Bareily News: डीएम ने किया मंदिर पर कटान रोकने के कार्यो का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: डीएम ने अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे मंदिर डीएम ने मंदिर में पूजन की रामगंगा में अर्पित किया दूध मीरगंज, संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह एड

Bareily News: डीएम ने किया मंदिर पर कटान रोकने के कार्यो का निरीक्षण

Bareily News: फोटो हैं डीएम ने मंदिर में पूजनकर रामगंगा में अर्पित किया दूध

डीएम का गांव दौरा

मीरगंज, संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह एडीएम और बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ कपूरपुर गांव पहुंचे। अधिकारी ट्रैक्टर ट्रॉली और पानी भरे खेतों में पैदल चलकर रामगंगा किनारे मंदिर पर पहुंचे। डीएम ने मंदिर में देवी का पूजन कर रामगंगा को शांत करने के लिए नदी में दूध अर्पित किया। रामगंगा को पुराने स्थल पर लाने के लिए शीघ्र योजना बनेगी।

मंदिर का निरीक्षण

रामगंगा नदी से देवी मंदिर के कुछ हिस्से के काटने की सूचना पर डीएम अविनाश सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ सोमवार की दोपहर में मंदिर का निरीक्षण करने कपूरपुर गांव पहुंचे। डीएम और अधिकारी कपूरपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर रामगंगा पर पहुंचे। अधिकारी खेतों में पैदल चलकर मंदिर पर पहुंचे।

दीप जलाकर और दूध अर्पित कर कटान रोकने की कामना

डीएम ने देवी मंदिर में पूजनकर रामगंगा को शांत करने की कामना कर नदी में दूध अर्पित किया। डीएम ने मंदिर पर कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से किए जा रहे कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य की प्रगति, गुणवत्ता का जायजा लिया। डीएम ने ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए अधिकारियों को कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

नदी के कटान और सुरक्षा व्यवस्था

डीएम ने नदी के बहाव, कटान प्रभावित क्षेत्र तथा मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को देखा। बाढ़ खंड के अधिकारियों से फ्लड फाइटिंग कार्यों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कटान रोधी कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नदी के बहाव से मंदिर और आसपास की आबादी सुरक्षित रह सके।

पुल के संपर्क मार्ग पर खतरा

ग्रामीणों ने डीएम के बताया कि रामगंगा कैलाश गिरि घाट के पुल के उत्तर में संपर्क मांग की ओर कटान कर रही है। संपर्क मार्ग से नदी दस पंद्रह मीटर की दूरी पर बह रही है। कटान नहीं रोका तो संपर्क मार्ग कटने से रामगंगा पुल को छोड़कर दूसरे स्थान पर डायवर्ट हो जाएगी। ग्रामीणों ने अंजनी से कैलाश मढ़ी घाट पर खुदान कर बहाव को सीधा करने पर जोर दिया।

निषेधात्मक कार्य की योजना

डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को दोनों ओर के संबंधित गांवों के प्रधानों की बैठक कर इस संबंध में शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बाढ़ खंड के एई सत्यभान और जेई पंकज कुमार मौजूद रहे。

सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि

कपूरपुर के प्रधान हरीश कुमार राजपूत और पूर्व प्रधान संजीव बालमीकि ने डीएम को गांव से मंदिर जाने वाले क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की। डीएम ने प्रधान से कहा कि ग्राम पंचायत को कार्यदायी संस्था मानकर वह शीघ्र दस लाख रुपयों की धनराशि उपलब्ध करा देंगे। ग्राम पंचायत रोड की मरम्मत कराएं।

एडीएम का कटान रोधी निरीक्षण

एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने सोमवार को हैदरगंज में कटान रोधी परियोजना, वसावनपुर में किच्छा नदी के कटान का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त संतोष कुमार ने गोरालोकनाथपुर में रामगंगा का निरीक्षण किया। गोरा के ग्रामीणों ने एडीएम को बताया कि नदी कटान करती रही तो डायवर्ट होकर पुल छोड़ देगी।

किसानों को मुआवजा देने की योजना

डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को रामगंगा में कटी जमीन और फसलों का सर्वे कराकर शीघ्र ही प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही अधिकारियों की बैठक कर रामगंगा को पुराने स्थान पर डायवर्ट करने की योजना बनाई जाएगी। बरसात के बाद पानी कम होने पर योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। कटान से संपर्क मार्ग को खतरा है। पुल दोनों ओर के लोगों की जीवन रेखा है। इसलिए संपर्क मांर्ग को सुरक्षित करने को सामूहिक प्रयास करेंगे। मंदिर सुरक्षित रखने के प्रयास जारी रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डीएम ने रामगंगा नदी को शांत करने के लिए क्या किया?−
डीएम ने मंदिर में पूजा कर रामगंगा को शांत करने के लिए नदी में दूध अर्पित किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: डीएम ने किया मंदिर पर कटान रोकने के कार्यो का निरीक्षण