जिलाधिकारी से सम्मान पाकर नन्हें चेहरों पर खिली मुस्कान

Mar 28, 2026 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - जिलाधिकारी से सम्मान पाकर नन्हें चेहरों पर खिली मुस्कानजिलाधिकारी से सम्मान पाकर नन्हें चेहरों पर खिली मुस्कानजिलाधिकारी से सम्मान पाकर नन्हें चेहरो

जिलाधिकारी से सम्मान पाकर नन्हें चेहरों पर खिली मुस्कान

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात गंभीर बीमारियों को मात देकर स्वस्थ हुए बच्चों को डीएम अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ़ विश्राम सिंह ने सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने आरबीएसके योजना के तहत निशुल्क सर्जरी करा चुके 50 बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इन बच्चों में वे मासूम शामिल थे, जो जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद), कटे होठ और तालु, क्लब फुट (टेढ़े-मेढ़े पैर), न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। डीएम ने बच्चों के अभिभावकों से बात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने आरबीएसके के जिला मैनेजर डॉ. पारस गुप्ता और उनकी टीम को भी सम्मानित किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित, एसीएमओ डॉ. राकेश, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. अजमेर सिंह आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।