
नगर पालिका में घोटाले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
संक्षेप: Bareily News - फरीदपुर में नगर पालिका चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। सभासदों ने चेयरमैन पर 16 लाख रुपये के अलाव, 70 हजार रुपये के फांगिंग मशीन और बिना प्रस्ताव के तीन लाख रुपये के एसी खरीदने के आरोप लगाए हैं। जांच कमेटी जल्द ही रिपोर्ट देगी।
फरीदपुर। नगर पालिका चेयरमैन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी, एसडीएम सदर और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएएन शामिल हैं। पिछले वर्ष फरीदपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सभासद अजीम मियां ने चेयरमैन शराफत पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की। उनका आरोप है कि अलाव के लिए 16 लाख रुपये का भुगतान किया गया। फांगिंग मशीन के लिए ठेकेदार को 70 हजार का भुगतान किया गया और बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव के बगैर तीन लाख के एसी खरीदे गए।

बिजली के उपकरणों की खरीद में लाखों का घोटाला किया गया। वहीं नालों की सफाई के लिए ठेके पर 40 सफाई कर्मचारियों को लगाया गया, जबकि 50 सफाई कर्मचारियों की लगातार रकम निकाली गई। भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों की शिकायत पर डीएम ने जांच कमेटी गठित की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जांच कमेटी जल्द ही जांच करके रिपोर्ट देगी। कमेटी के आने का इंतजार करते रहे सभासद नगर पालिका परिषद के घोटाले की जांच के लिए डीएम की ओर से गठित की गई जांच कमेटी को 28 अक्तूबर को नगर पालिका में जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कमेटी जांच करने नहीं पहुंची। इसके बाद सभासदों ने पैरवी शुरू की। मंगलवार को टीम ने मौके पर जाकर जांच करने का भरोसा दिया, लेकिन मंगलवार को भी जांच कमेटी नहीं पहुंची। सभासद पूरे दिन इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




