एडीएम कंपाउंड होगा एलपीजी फ्री जोन, पीएनजी पाइपलाइन विस्तार का हुआ शुभारंभ
Bareily News - बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम कम्पाउंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार का उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन एडीएम कम्पाउंड को एलपीजी फ्री जोन बनाने के लिए डाली जा रही है। इस विस्तार से गैस की आपूर्ति सुरक्षित होगी। डीएम ने अन्य क्षेत्रों में भी पाइपलाइन के विस्तार के निर्देश दिए और ऑनलाइन 3 पीएनजी कनेक्शन जारी किए।

बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम कम्पाउंड में पीएनजी पाइप लाइन विस्तार के कार्य का फीता काट कर शुभारम्भ किया। एडीएम कंपाउंड को एलपीजी फ्री जोन करने के लिए यह लाइन डाली जा रही है। सी०यू०जी०एल० द्वारा एडीएम कम्पाउड में पीएनजी पाइप लाइन के विस्तार से आपूर्ति को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सकेगा। डीएम ने मौके पर उपस्थित सी० यू०जी० एल० के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी प्रकार से योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाईन, जजेस कालोनी तथा राजेन्द्र नगर स्थित पी०डब्लू०डी कालोनी में भी पाइप लाइन का विस्तार किया जाए जिससे एलपीजी गैस के भार को कम किया जा सके।
इस दौरान डीएम ने सीयूजीएल के पोर्टल पर ऑनलाईन बटन दबाकर जिला पूर्ति अधिकारी, बरेली सहित 3 पीएनजी कनेक्शन को जारी किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


