Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsDM Avinash Singh Inspects Sugar Mill Urges Prompt Start for Farmers Benefit

सेमीखेड़ा मिल की तैयारियों पर डीएम ने जताई नाराजगी
संक्षेप:
Bareily News - डीएम अविनाश सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का निरीक्षण किया और पेराई जल्द शुरू करने की आवश्यकताओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को गन्ना खरीद, तौल में पारदर्शिता और समय पर किसानों को...
Oct 13, 2025 06:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
डीएम अविनाश सिंह ने रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने चीनी मिल शुरू करने की तैयारियों पर नाराजगी जताई। डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेराई जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए जिससे गन्ना किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त गन्ना खरीद व तौल में पारदर्शिता बनाए रखने व किसानों को समय पर भुगतान करने के भी निर्देश दिए। यहां जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी, जीएम चीनी मिल किशन लाल, चीनी मिल फरीदपुर व मीरगंज के अभियंता आदि रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




