पर्यटन, सौंदर्यीकरण को लेकर लीलौर झील का डीएम ने किया निरीक्षण
पर्यटन, सौंदर्यीकरण को लेकर लीलौर झील का डीएम ने किया निरीक्षण

बरसेर/आंवला। डीएम अविनाश सिंह ने रविवार को महाभारत कालीन लीलौर झील और वहां के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, झील में वोटिंग भी की। इस दौरान डीएम ने झील में वोटिंग के दौरान सभी सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली ट्रेन में बैठकर उसके संचालन की प्रशंसा की। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग को रामनगर तथा मझगवां ब्लॉक में स्कूलों, विद्यालय के बच्चों को झील का पिकनिक टूर कराने को भी कहा। झील का सौन्दर्यीकरण हेतु उद्यान विभाग, तालाब के विकास के लिए एसडीएम विदुषी सिंह तथा मत्स्य पालन विभाग अफसरों को निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माणाधीन गेस्ट हाउस और मंडपम (गजीबो) पेरबोला, बाउंड्री वाल, चेन लिंक फेंसिंग आदि कार्यों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कैफेटेरिया, पेयजल व्यवस्था कराने को कहा। झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनसुविधाओं की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर डीएम अविनाश सिंह ने झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का काम पिछले साल ही शुरू कर दिया था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, लेखपाल श्रीदत्त शर्मा आदि अधिकारी भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


