भक्ति के सामने सबको झुकना पड़ता है
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बरेलीबाबा वनखंडी नाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास शिवानन्द महाराज ने हिरण्यकशिपु प्रहलाद की कहानी सुनाई। उन्होंने भक्ति की शक्ति पर जोर दिया और अजामिल की कहानी साझा की। अंत में, श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाकर आनंद मनाया।

बाबा वनखंडी नाथ मंदिर स्थित श्री रामलीला स्थल पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास शिवानन्द महाराज ने हिरण्यकशिपु प्रहलाद का वृतांत विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि भक्ति ही शक्ति सर्वोच्च है कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो उसे भक्ति के सामने झुकना पड़ता है। साथ ही उन्होंने अजामिल की भी कहानी सुनाई। इसके बाद श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया जिसमें श्रद्धालुओं ने नाचकर गाकर आनंद लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


