कथा का श्रवण कर भक्त हुए भाव विभोर
सीबीगंज के आईटीआर कॉलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को अमृतमयी कथा का रसपान कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

सीबीगंज के आईटीआर कॉलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास चैतन्य डी पाठक एवं ब्रज किशोरी (वृंदावन धाम) ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथाव्यास ने कहा कि जिस प्रकार तोते की चोंच लगे फल को अत्यंत मधुर माना जाता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वीर सिंह राज, उपाध्यक्ष पीसी पाठक, सचिव श्री केएम शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल साहू, मुकेश पांडे, मोतीराम मौर्य, कैलाश मौर्य, नरेश साहू, विमल तिवारी, रजत अग्रवाल, केपी सिंह, व शगुन खरे समेत अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


