मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई, कई वाहन सीज
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया गया। सोमवार और मंगलवार को 4140 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 57 वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर पाए गए। 34 चालान और 23 वाहनों को सीज किया गया। 246 दुकानों की जांच में 15 साइलेंसर जब्त किए गए।

मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान कर उन्हें सीज किया गया और दुकानों पर मिले ऐसे साइलेंसर जब्त किए गए। सोमवार और मंगलवार को चले इस अभियान के दौरान 146 स्थानों पर 4140 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 57 वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, जिनमें से 34 का चालान और 23 सीज किए गए। इसके अलावा अन्य कारणों से 1993 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा 246 दुकानों को चेक कर 15 मोडिफाइड साइलेंसर बरामद कर 11 व्यक्तियों का चालान किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


