डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, ओपीडी व इमरजेंसी व्यवस्थाएं परखी
Apr 09, 2026 01:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया को समझा। इमरजेंसी वार्ड में सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओपीडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की आभा आईडी बनाए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने कुछ समय तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बैठकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ में हलचल बनी रही। सभी व्यवस्थाएं सामान्य मिलने पर जिलाधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वापस लौट गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


