Bareily News: कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: स्वतंत्रता दिवस पर बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने
Bareily News: बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में तिरंगा फहराया। डीएम ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महत्त्व, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। डीएम ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। उनको पुरस्कृत किया गया।


