उद्योग बंधु बैठक में गूंजा बिजली समस्या का मुद्दा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों ने जल निकासी और विद्युत फीडरों की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने समाधान के उपाय बताए और बजट की मांग शासन स्तर पर भेजी गई। उद्यमियों ने पिछले पांच वर्षों से लंबित समस्याओं पर नाराजगी जताई।

उद्योग बंधु बैठक में गूंजा बिजली समस्या का मुद्दा

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उद्यमियों ने फरीदपुर क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत प्रस्तावित नए 33/11 केवी विद्युत फीडरों का मामला उठाया। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों फीडरों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है और कार्यदायी संस्था द्वारा जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र के लिए भूमि उपलब्ध होने के बाद स्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा।औद्योगिक

आस्थान भोजीपुरा के ग्राम पीपलसाना चौधरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या भी बैठक में प्रमुखता से उठी। अधिकारियों ने बताया कि राजस्व टीम और औद्योगिक क्षेत्र सोसाइटी के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले पानी को पश्चिम दिशा में बह रही नदी तक पाइपलाइन के जरिए पहुंचाने पर सहमति बनी है। इसके लिए संबंधित खसरा नंबर 327, 320, 314 और 304 से पाइलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस कार्य के लिए बजट की मांग शासन स्तर पर भेजी गई है। इस पर उद्यमियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका। बैठक में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त की ओर से बजट स्वीकृति के लिए पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में रिछा द्वितीय विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमबी क्षमता के नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी गई, जिस पर उद्यमियों ने खुशी जताई। इसके अलावा नैनीताल रोड पर दोहना स्टेशन के पास लगने वाले जाम की समस्या को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं इन्वर्टिस विश्वविद्यालय से फतेहगंज पूर्वी तक आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए संबंधित विभाग को कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त उद्योग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।