Bareily News: मेडिको एफसी और अननोन एफसी का मुकाबला ड्रॉ

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: जिला फुटबाल लीग का उद्घाटन रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेडिको एफसी और अननोन एफसी के बीच हुआ। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। मुख्य अतिथि अमित ग्रोवर्स ने मैच का शुभारंभ किया। पहले हाफ में मेडिको ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में अननोन ने गोल किया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

Bareily News: मेडिको एफसी और अननोन एफसी का मुकाबला ड्रॉ

Bareily News: जिला फुटबाल लीग का उद्घाटन मुकाबला रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेडिको एफसी और अननोन एफसी के बीच खेला गया। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब न्यू बरेली के अध्यक्ष अमित ग्रोवर्स ने गेंद को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। खेल के चौथे मिनट में आदित्य प्रताप और यश सिंह के शानदार तालमेल के बाद रवि ने सटीक शॉट लगाकर मेडिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अननोन एफसी के अमन ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इस दौरान अमरजीत सिंह बक्शी, राहुल दिलावर, नरिंदर, अरविंदर सिंह अहूजा समेत अन्य मौजूद रहे।

रेफरी आशू भारती रहे। सोमवार को स्टेडियम डेनिज और महानगर एफसी के बीच मुकाबला होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: मेडिको एफसी और अननोन एफसी का मुकाबला ड्रॉ