मुड़िया में फिर शमशान के रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बनी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मुड़िया में फिर शमशान के रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बनी रिठौरा।

मुड़िया में फिर शमशान के रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बनी

रिठौरा। रविवार को मुड़िया अहमद नगर में एक व्यक्ति की मौत के बाद फिर श्मशान के रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस बल और राजस्व टीम पहुंच गई। पुलिस ने किसान के गेट को खुलवाकर शव को श्मशान तक पहुंचवाया। अब तक रास्ते का हल नहीं निकलने से ग्रामीणों में रोष है।

श्मशान के रास्ते का विवाद

थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर के मोहल्ला खेड़ा में शमशान के रास्ते का विवाद नहीं सुलझ पा रहा है। शमशान जाने वाले रास्ते को किसानों ने गेट लगाकर बंद कर दिया है। रविवार को ग्रामीण की मौत पर परिजन शव को श्मशान ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि किसानों ने इसका विरोध किया। थाना इज्जतनगर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह गौतम और राजस्व टीम पहुंच गई। किसानों को समझाकर गेट खुलवाया और अंतिम संस्कार कराया। 28 फरवरी को भी गांव के ही बुजुर्ग की मृत्यु के बाद श्मशान ले जा रहे थे किसानों ने खेतों से अर्थी ले जाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने अर्थी को पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया था। जिसके बाद राजस्व टीम ने श्मशान के रास्ते की पैमाइश की। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। करीब दो माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकाला। आज फिर विवाद की स्थिति बन गई थी। एसडीएम सदर और इंस्पेक्टर इज्जतनगर को फोन किया गया, लेकिन दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किया।

Voice of UP

प्रशासनिक कार्रवाई

राजस्व संहिता की धारा 25 के अंतर्गत यदि पूर्व से चले आ रहे रास्ते को कोई बंद करता है तो प्रशासन उसे बलपूर्वक खुलवाएगा। आज भी गेट खुलवाकर शव को शमशान तक पहुंचवाया गया, कल टीम जाकर मौके पर मामले का निस्तारण करेगी।

प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर

सामान्य प्रश्न

मुड़िया अहमद नगर में विवाद का कारण क्या था?
मुड़िया अहमद नगर में विवाद का कारण श्मशान के रास्ते को लेकर किसानों द्वारा गेट बंद करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।