हार्टमन पुलिस से कूदा अधेड़, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में विमल रस्तोगी ने हार्टमन पुल से कूदने की कोशिश की। इस दौरान वह एक राहगीर पर गिरे, जिससे दोनों के चोटें आईं। विमल के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

हार्टमन पुलिस से कूदा अधेड़, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में अधेड़ ने हार्टमन पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इस दौरान वह एक राहगीर के ऊपर गिरा। हादसे में छलांग लगाने वाले व्यक्ति के दोनों पैर टूट गए जबकि राहगीर को मामूली चोटें आईं। किला एसओ अचल कुमार ने बताया कि छोटी बमनपुरी में रहने वाले विमल रस्तोगी का अपने सौतेले भाई विजय रस्तोगी और विशाल रस्तोगी से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। विमल रस्तोगी के पिता हर प्रसाद रस्तोगी ने करीब 12 वर्ष पूर्व एक मकान और दुकान विमल रस्तोगी के नाम कर दी थी।

मगर उनके सौतेले भाई विशाल रस्तोगी ने पिता से वसीयत तुड़वाकर वह संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसके संबंध में वाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसको लेकर ही विमल रस्तोगी डिप्रेशन में थे और गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हार्टमन पुल पर जाकर छलांग लगा दी। पुल से नीचे गिरते समय वह एक राहगीर के ऊपर गिरे। इससे राहगीर को हल्की चोटें आईं लेकिन विमल रस्तोगी के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची और विमल रस्तोगी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद किला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजन से पूरे मामले की जानकारी ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।