गंगापुर नहीं पहुंची झांकियां, गांव में तैनात रहा फोर्स
Bareily News - नवाबगंज के गंगापुर गांव में सरकारी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद जारी है। मंगलवार को झांकियां नहीं गईं और न ही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रतिमा को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। पुलिस और पीएसी ने विवादित स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी है।

नवाबगंज। गंगापुर गांव में सरकारी भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को गांव में झांकियां नहीं गई और न ही आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान गांव में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एक साल पहले गंगापुर गांव में सरकारी भूमि में कुछ लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इसके बाद से गांव के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। इस पर हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को दोनों पक्षों की सहमति से प्रतिमा को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।
वहीं आंबेडकर जयंती पर ठिरिया सैदपुर गांव से निकाली जाने वाली झांकियां गंगापुर गांव में जाती थी, लेकिन इस बार विवाद के चलते नहीं गईं। वहीं विवादित स्थल पर लगी आंबेडकर प्रतिमा पर लोगों को माल्यार्पण नहीं करने दिया। प्रतिमा के पास पुलिस और पीएसी का पहरा रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


