ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमलंग में दिशा पाटनी के लुक ने मचाई हलचल

मलंग में दिशा पाटनी के लुक ने मचाई हलचल

बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों के बाद भी दिशा पाटनी हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब दिशा अपनी नई फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। दिशा ने मलंग में अपने लुक का पोस्टर ट्वीट किया तो फैंस ने उसे हाथों-हाथ...

मलंग में दिशा पाटनी के लुक ने मचाई हलचल
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 04 Jan 2020 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों के बाद भी दिशा पाटनी हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब दिशा अपनी नई फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। दिशा ने मलंग में अपने लुक का पोस्टर ट्वीट किया तो फैंस ने उसे हाथों-हाथ लिया।

दिशा की नई फिल्म मलंग का पोस्टर जारी हो गया है। इसका ट्रेलर छह जनवरी को जारी होगा। फैंस के साथ ही दिशा के परिवार को भी ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में आशिकी-2 फेम आदित्य राय कपूर दिशा के अपोजिट काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी बड़ी भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म सात फरवरी को रिलीज होगी। दिशा की एक और फिल्म संघमित्रा की भी इन दिनों काफी चर्चा है।

पिता जगदीश पाटनी, मां पदमा ,बहन खुशबू और भाई सूर्यांश ने दिशा के फिल्मी सफर पर खुशी जताई है। जगदीश इस समय सीओ विजिलेंस के पद पर तैनात हैं।

2012 में जीता था खिताब

बीबीएल स्कूल में पढ़ीं दिशा ने वर्ष 2012 में मिस पेंटालून का खिताब जीता था। उस समय वो एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ में बीटेक कर रही थीं। इस जीत के बाद उनकी सोच ही बदल गई। एयरफोर्स में जाने की सोच रही दिशा मुंबई चली गईं। 2013 में दिशा फेमिना मिस इंडिया इंदौर की फर्स्ट रनर अप रहीं। उसके बाद उन्होंने पेंटालून, कैडबरी, एयरटेल जैसे बड़े ब्रांड के विज्ञापन किए। 2015 में तेलगु फिल्म लोफर से दिशा ने डेब्यू किया। धोनी के बाद उन्होंने जैकी चैन के साथ कुंगफू योगा जैसी इंटरनेशनल फिल्म की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें