किच्छा नदी किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

Apr 04, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शीशगढ़, संवाददाता । थाना क्षेत्र के बरगवा गांव के पास किच्छा नदी किनारे शुक्रवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके

किच्छा नदी किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

शीशगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरगवा गांव के पास किच्छा नदी किनारे शुक्रवार सुबह गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार सुबह बरगवां गांव के किसान के खेत में गन्ने की खोदाई कर रहे कुछ लोगों ने किच्छा नदी किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष देखे। सूचना पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों के तलाशने में नदी में गोवंश के अवशेष मिले। गौरक्षा हिंदू दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, तहसील अध्यक्ष बहेड़ी मनोज गंगवार और तहसील मंत्री राहुल ठाकुर साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे। सैंपल लेकर जांच को लैब भेज दिए। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर अवशेषों को गड्ढे में दफना दिया।इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया ये प्रतिबंधित पशु के अवशेष प्रतीत हो रहे हैं। लैब से सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।