दिव्यांग युवक ने लगाई इच्छामृत्यु की गुहार
रामपुर गार्डन के दिव्यांग नीरज गुप्ता ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। गंभीर शारीरिक विकलांगता और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने मदद की कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस सहायता नहीं मिली। मानसिक और आर्थिक परेशानियों से तंग होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

रामपुर गार्डन निवासी एक दिव्यांग ने अपनी गंभीर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से तंग आकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। दिव्यांग ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। नीरज गुप्ता ने बताया कि वह गंभीर शारीरिक विकलांगता और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। उसका दाहिने पैर का पंजा कटा हुआ है। दाहिने कान से सुनाई नहीं देता, जबकि आंखों की रोशनी भी बेहद कमजोर हो चुकी है। आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से सहायता तथा उपचार की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस मदद नहीं मिल सकी। लगातार उपेक्षा और परेशानियों के कारण वह मानसिक रूप से भी टूट चुके हैं।
पत्र में नीरज ने राष्ट्रपति से अपनी परिस्थितियों को देखते हुए उचित सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि उन्हें आवश्यक सहायता और उपचार नहीं मिलता है तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


