बीईओ से बीएसए पद पर पदोन्न्ति पर किया सम्मान

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फोटो : बीएलवाई 60 जिले में खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा दिनेश चंद्र जोशी को बीईओ से बीएसए पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह बीएसए कार्यालय सभागार

बीईओ से बीएसए पद पर पदोन्न्ति पर किया सम्मान

जिले में खंड शिक्षा अधिकारी संगठन द्वारा दिनेश चंद्र जोशी को बीईओ से बीएसए पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान समारोह बीएसए कार्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकरियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जोशी जी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यालयी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा विभागीय कार्यों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से विभाग को नई दिशा मिलेगी। जिलाध्यक्ष अवनीश प्रताप, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु शंकर गंगवार, शीशपाल, सत्यदेव, विजय कुमार, शशांक शुक्ला, पूरण सिंह, सतीश वर्मा, तौसीफ अहमद, मुकेश भारतीय समेत अन्य रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।