ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआंवला लोकसभा सीट से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप जीते

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप जीते

आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने 113743 मतों से गठबंधन बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा को हराया। मतगणना के शुरुआती दौर में बसपा की रुचि वीरा आगे थीं। दूसरे राउंड से भाजपा के धर्मेन्द्र...

आंवला लोकसभा सीट से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप जीते
हिन्दुस्तान संवाद,बरेलीFri, 24 May 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने 113743 मतों से गठबंधन बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा को हराया। मतगणना के शुरुआती दौर में बसपा की रुचि वीरा आगे थीं। दूसरे राउंड से भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप बढ़त बनाते हुए रुचि वीरा से आगे हो गए। आखिरी राउंड तक धर्मेन्द्र कश्यप डटे रहे और देर रात धर्मेन्द्र कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के जीत की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंची वे उत्साह से झूम उठे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने देर रात धर्मेन्द्र कश्यप को जीत का प्रमाण पत्र दिया तो कार्यकर्ता झूम उठे। 

बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा जीतीं

मतगणना के सुबह आठ बजे से शुरु होने के बाद से ही भाजपा के धर्मेन्द्र कश्यप ने आंवला लोकसभा की पांच विधानसभाओं आंवला, फरीदपुर, बिथरी, शेखूपुर, दातागंज में बढ़त बनाए रखी थी। हालांकि पहले राउंड में बसपा की रुचि वीरा आगे हुईं थीं। दूसरे राउंड से भाजपा ने मजबूती के साथ अपनी पकड़ बनाई जो आखिरी राउंड तक जारी रही। दूसरे नंबर पर बसपा की रुचि वीरा रहीं। धर्मेन्द्र कश्यप को आंवला लोकसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 13 हजार 743 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंदी बसपा की रुचि वीरा को चार लाख 23 हजार 932 मत मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने एक लाख 13 हजार 743 मतों से चुनाव जीत लिया। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के सर्वराज सिंह रहे। इनको 62 हजार 548 मत प्राप्त हुए। जैसे ही चुनाव के रिजल्ट की घोषणा हुई। भाजपा के कार्यकर्ता खुशियों से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। आपको बता दें कि धर्मेन्द्र कश्यप ने 2009 में सपा के टिकट पर आंवला से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय यहां उनका मुकाबला भाजपा की दिग्गज नेता मेनका गांधी से था। दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें